मेरे पास क्षमादान की संपूर्ण शक्ति है: ट्रंप

ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA

प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस बात जोर दिया है कि उनके पास क्षमादान का पूरा अधिकार है.

मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार, राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप को लेकर उनके या उनके सहयोगियों के दोषी पाए जाने की स्थिति में ट्रंप खुद को और अपने परिवार को माफ़ी देने के तरीक़े ढूंढ रहे हैं.

डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने इन ख़बरों को बेहद चिंताजनक कहा है.

अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि चुनावों के दौरान ट्रंप की टीम और रूस के बीच क्या कोई संबंध था.

ख़ुफ़िया एजेंसियों को आशंका है कि रूस ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनने के लिए मदद करने की कोशिश की थी, हांलाकि रूस इस आरोपों का खंडन करता है.

ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA

वाशिंगटन पोस्ट ने बृहस्पतिवार को लिखा था कि ट्रंप और उनकी टीम उनके करीबियों को माफ़ी देने के तरीके खो़ज रही है.

शनिवार को ट्रंप ने ट्वीट किया कि हम सब इस बात से सहमत होंगे कि अमरीकी राष्ट्रपति के पास हर मामले में क्षमादान करने की समस्त शक्तियां है.

उन्होंने फर्ज़ी खबरों पर निशाना साधा कि उनके अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन्स ने रूसी राजदूत से राष्ट्रपति चुनाव अभियान पर चर्चा की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)