|
मतगणना की उल्टी गिनती शुरु | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत में हुए लोकसभा चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए केवल कुछ घंटों का समय बचा है. एक ओर सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन हैं तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन. इसके अलाव तीसरा मोर्चा भी है. नई संसद का गठन दो जून तक हो जाना है. 15वीं लोक सभा के लिए करीब 60 फ़ीसदी मतदान हुआ. मतगणना का काम सवेरे आठ बजे शुरु हो जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि शुरुआती रुझान तीस से 45 मिनट के भीतर मिलने लगेंगे. दोपहर तक स्पष्ट तस्वीर उभरेगी. वर्ष 2004 के चुनाव में कांग्रेस को 145 तो भाजपा को 138 सीटें मिली थीं. संवाददाताओं का कहना है कि इस बार मुकाबला काफ़ी नज़दीकी रहेगा और असल खेल नतीजे आने के बाद शुरु होगा. आख़िरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद से तमाम राजनीतिक पार्टियाँ जोड़-तोड़ में लगी हुई हैं. आशंका जताई जा रही है कि जनादेश खंडित होगा और किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा. जोड़-तोड़ मतगणना से एक दिन पहले शुक्रवार को सीपीएम नेता प्रकाश कराट और बहुजन समाज पार्टी के सतीश मिश्रा के बीच बात हुई. वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बीजू जनता दल के नवीन पटनायक से मुलाक़ात की. राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजित सिंह आडवाणी से मिलने गए तो शरद पवार ने जयललिता से फ़ोन पर बात की. सपा नेता अमर सिंह कल्याण सिंह से मिलने गए लेकिन कल्याण सिंह घर पर नहीं थे. बीबीसी के संजय मजूमदार का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा में से जो भी बेहतर प्रदर्शन करेगी, वो उसके नेताओं के लिए उत्साहवर्धक होगा. लेकिन ख़राब प्रदर्शन की स्थिति में ये भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के राजनीतिक करियर के अंत का संकेत हो सकता है वहीं राहुल गांधी पर भी सवाल उठेंगे. नतीजों की घोषणा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. परिणाम आने के बाद गेंद राष्ट्रपति के पाले में होगी. राष्ट्रपति सरकार बनाने के लिए किसे बुला सकती हैं, इस बारे में संविधान में कोई नियम नहीं है. राष्ट्रपति सबसे बड़ी पार्टी या सबसे बड़े गठबंधन में से किसी को भी आमंत्रित कर सकती हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें सहयोगियों की तलाश में जुटे विभिन्न दल15 मई, 2009 | चुनाव 2009 समर्थन के लिए शर्त रखी नीतीश ने15 मई, 2009 | चुनाव 2009 क्या है मुस्लिम पार्टियों की राजनीति?15 मई, 2009 | चुनाव 2009 राजनाथ की हुई अमर सिंह से मुलाक़ात14 मई, 2009 | चुनाव 2009 मतदान की आँखों देखी: संवाददाताओं की ज़ुबानी13 मई, 2009 | चुनाव 2009 बसपा, जयललिता से चर्चा होगी: वामदल13 मई, 2009 | चुनाव 2009 अंतिम चरण में 62 फ़ीसदी वोट पड़े13 मई, 2009 | चुनाव 2009 तमिलनाडु में श्रीलंकाई तमिलों का मुद्दा अहम12 मई, 2009 | चुनाव 2009 | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||