नेत्रहीन चला रहे हैं स्पा

    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

ब्यूटी स्पा तो आपने बहुत देखे होंगे. लेकिन मुंबई के लोखंडवाला में मौजूद स्पंदन स्पा औरों से कुछ अलग है.

यहाँ काम कर रहे सभी कर्मचारी नेत्रहीन हैं और इस स्पा को चला रही हैं बॉलीवुड और दक्षिण फ़िल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन.

अभिनेत्री श्रिया सरन
इमेज कैप्शन, अभिनेत्री श्रिया सरन

बीबीसी से ख़ास बातचीत में श्रिया कहती हैं, "जीवन ज्योति और नेब संस्था में देशभर से नेत्रहीन लोग आते हैं. वहा उन्हें व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है."

वो कहती हैं, "यहाँ 6 महीने का कोर्स कर लेते हैं लेकिन उन्हें नौकरी कोई नहीं देता. कई बार इनका शोषण भी किया जाता है. इनकी आँखे भले ना हों लेकिन ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं, इसलिए मैं उन्हें एक मौक़ा देना चाहती थी."

स्पा में काम कर रहे दत्ता बताते हैं, "मैं रोज़ाना 60 किलोमीटर सफ़र करता हूँ. अक्सर ट्रेन से ही अँधेरी आता हूँ ट्रैन में मुझे कई लोग मिलते हैं मुझसे बातचीत करते हैं. उन्हें जब मैं बताता हूँ कि मैं ब्यूटी स्पा में काम करता हूँ तो वो सभी अचंभित हो जाते हैं."

वहीं सुचित्रा कहती हैं कि वो बंगाल से आई हैं और आज इस मुंबई शहर में हुनर के चलते अच्छा कमा रही हैं ये देख उनकी जैसी कई नेत्रहीन लड़के और लड़कियाँ उनसे अपने घर बंगाल में मुझसे प्रेरणा लेते हैं."

वहीं इस स्पा में काम कर रहे इमरान कहते हैं, "मैं जब 10वीं में पढ़ रहा था तब एक हादसे में मैंने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी. आज मेरा परिवार बहुत ही ख़ुश है."

इस स्पंदन स्पा में आने वाली ग्राहक कोमल का कहना हैं कि, "जब मैं पहली बार इस स्पा में आई तो पहले थोड़ा संकोच हुआ लेकिन यहां की सर्विस के बाद मेरी ग़लतफ़हमी दूर हो गई."

इस स्पा में आने वाली ज्योति कहती हैं, "अक्सर मैं कई नेत्रहीनो को लोकल ट्रैन और मुंबई की सड़को पर भीख मांगते ही देखा हैं लेकिन यहाँ इस तरह काम करते देख मुझे बेहद ख़ुशी होती है."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>