मुंबई में मिलें दुनिया भर के 'मिट्ठुओं' से

मुंबई, पक्षी प्रदर्शनी
    • Author, चिरंतना भट्ट
    • पदनाम, बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

अफ्रीकन मकाउ, फिन्च, एमेज़ोन पेरेट और अफ्रीकन ग्रे पेरेट जैसे कई विदेशी पक्षी आजकल मुंबई की एक प्रदर्शनी में देखे जा सकते हैं.

रामनारायण रुइया कॉलेज, माटुंगा में 30 अप्रैल से 4 मई तक चलने वाली वर्ल्ड ऑफ़ विंग्ज़ प्रदर्शनी में 35 प्रजाति के 120 से ज़्यादा परिंदों के साथ ही कुछ मछलियों को भी रखा गया है.

इन्हें देखने के लिए पहले तीन दिन में 10,000 से ज़्यादा लोग पहुंचे. यहां मौजूद किसी भी पक्षी पर इन्डियन वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 लागू नहीं होता इसलिए इन्हें पाला जा सकता है.

इंसानों का दोस्त

मुंबई, पक्षी प्रदर्शनी, ब्ल्यू गोल्ड मकाऊ

ब्ल्लू गोल्ड मकाउ दक्षिणी अमरीका के नियोट्रॉपिकल तोते की एक प्रजाति है जिसमें कई रंगों के तोते देखने को मिलते हैं. ये तोते बोलने वाले होते हैं और इन्सानों के साथ जल्द घुलमिल जाते हैं.

मुंबई, पक्षी प्रदर्शनी, ग्रीन गोल्ड मकाऊ

ग्रीन विंग्ड मकाउ के नाम से जाना जाने वाला यह पक्षी भी अमरीका में मिलता है. इसकी संख्या लगातार कम हो रही है जिसे ब्रीडिंग कर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

मुंबई, पक्षी प्रदर्शनी, ब्लैक पाम

ब्लैक पाम कोकाटु के नाम से जाना जाने वाले ये पक्षी पापुआ न्यु गिनी और ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वीन्सलैंड में पाए जाते हैं. यह ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले तोतों में सबसे बड़ा है.

मुंबई, पक्षी प्रदर्शनी, सल्फर क्रेस्टेड कोकाटू

सल्फ़र क्रेस्टेड कोकाटु ऑस्ट्रेलिया और इन्डोनेशिया में मिलता है. इनकी आवाज़ बहुत ऊंची होती है.

मुंबई, पक्षी प्रदर्शनी, जावा फिंच

जावा स्पैरो या जावा फिंच के नाम से जानी जाने वाली यह चिड़िया जावा, बाली और इन्डोनेशिया में पाई जाती है.

अफ्रीकन ग्रे पैरेट या कांगो अफ्रीकन ग्रे पैरेट कांगो

अफ्रीकन ग्रे पैरेट या कांगो अफ्रीकन ग्रे पैरेट कांगो, अफ्रीका का पक्षी है. यह मनुष्य के आवाज़ की बहुत अच्छी नकल कर सकता है. इनका दिमाग 5-6 साल के बच्चों के स्तर का होता है.

लौरिकीट

लौरिकीट एशिया, पोलिनेशिया, न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. इसकी विविध रंगों वाली कई प्रजातियां- ओलिव हैड लौरीकीट, रैनबो लौरीकीट, ब्लैक लौरीकीट आदि होती हैं.

लेडी एम्हैर्स्ट फैझन्ट

साउथ वैस्टर्न चिन और बर्मा में पाया जाने वाला लेडी एम्हैर्स्ट फैझन्ट अपने काले-चांदी से रंग के सर की वजह से अलग दिखता है. नर रंग बिरंगा होता है जबकि मादा भूरे कत्थई रंग की होती है.

रेड आई ओरवाना

रेड आई ओरवाना मछली साउथ एशियाई प्रदेशों में मिलती है. बैक वॉटर में पाई जाने वाली यह मछली चीन में काफ़ी पसंद की जाती है.

मॉन्सटर हेड फ्लावर हॉर्न

प्रदर्शनी में रखी गई मॉन्सटर हेड फ्लावर हॉर्न मानव सर्जित हाइब्रिड मछली है. थाइलेंड, ताइवान और मलेशिया में हाइब्रिड कर के इस प्रजाति को बनाया गया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>