भारतीय टीम के 6 कुंवारे क्रिकेटर

सुरेश रैना की सेल्फ़ी
इमेज कैप्शन, सुरेश रैना ने यह सेल्फ़ी अपने फ़ेसबुक पर पोस्ट की.
प्रकाशित

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना, प्रियंका चौधरी से शादी कर रहे हैं. रैना के शादीशुदा खिलाड़ियों की टीम में शामिल हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट के चर्चित कुंवारों में कौन से खिलाड़ी रह गए हैं?

आइए डालते हैं एक नज़र...

विराट कोहली
इमेज कैप्शन, मुम्बई में एयरपोर्ट से बाहर निकलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा.

विराट कोहली हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे एलिजिबल बैचलर.

26 वर्ष के कोहली ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में सिर्फ़ <link type="page"><caption> एक ही रन बना कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2015/03/150326_wc2015_anushka_twitter_du.shtml" platform="highweb"/></link> पवेलियन लौट गए थे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ मैचों में 305 रन बनाए.

विश्व कप के दौरान विराट की महिला मित्र अनुष्का शर्मा भी काफ़ी चर्चा में रहीं. ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त विराट अनुष्का शर्मा का <link type="page"><caption> हाथ थामकर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2015/03/150328_wc2015_india_team_return.shtml" platform="highweb"/></link> एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखे गए.

रविन्द्र जडेजा
इमेज कैप्शन, रविंद्र जडेजा को टीम के कुछ खिलाड़ियों ने सर जडेजा कहकर ट्वीट किए थे.

भारतीय ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा भी अब तक कुंवारे हैं. 26 वर्षीय जडेजा के लिए ये विश्व कप कुछ ख़ास नहीं रहा.

जडेजा अपनी स्टाइल के लिए मीडिया में कई बार चर्चा में आ चुके हैं. यहाँ तक कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर उन्हें सर जडेजा कहकर चुटकी लेते देखे गए हैं.

अक्षर पटेल
इमेज कैप्शन, अक्षर पटेल को विश्व कप में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.

गुजरात के आनंद के रहने वाले 21 वर्षीय अक्षर पटेल विश्व कप के भारतीय दल के सबसे युवा सदस्य थे.

हालांकि बाएँ हाथ के इस बल्लेबाज को विश्व कप में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया.

साल 2012-13 में पटेल को बीसीसीआई ने 19 साल से कम उम्र के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का ख़िताब दिया था.

भुवनेश्वर कुमार
इमेज कैप्शन, भुवनेश्वर कुमार को विश्व कप में बस एक मैच खेलने का मौका मिला था.

25 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार भी अब तक कुंवारे हैं. कुमार विश्व कप खेलने गए भारतीय दल में शामिल थे.

भुवनेश्वर ने विश्व कप में एक ही मैच खेला और एक विकेट लिया. कुमार ट्विटर पर अपनी ही तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.

सुरेश रैना के साथ मोहित शर्मा.
इमेज कैप्शन, सुरेश रैना के साथ मोहित शर्मा.

हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले 26 वर्षीय मोहित शर्मा भी कुंवारे हैं. मोहित के लिए ये विश्व कप काफ़ी सफल रहा.

विश्व कप में उन्होंने आठ मैच खेलकर 13 विकेट लिए. वो 2011-12 की रणजी ट्राफ़ी में अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए थे. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.

रोहित शर्मा
इमेज कैप्शन, विश्व कप के एक मैच में आउट होकर पवेलियन लौटते रोहित शर्मा

नागपुर में जन्मे 27 वर्षीय भारतीय ओपनर रोहित शर्मा भी हैं एलिजिबल बैचलर. रोहित ने विश्व कप में आठ मैच खेलकर 330 रन बनाए.

रोहित ने विश्व कप में एक शतक भी बनाया था. रोहित के माता-पिता विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश से हैं और रोहित धाराप्रवाह तेलुगू बोलते हैं.

ये हैं शादी-शुदा खिलाड़ी

महेन्द्र सिंह धोनी
इमेज कैप्शन, धोनी ने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर ये तस्वीर पोस्ट की थी.

भारतीय <link type="page"><caption> टीम के कप्तान</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2015/03/150327_wc2015_dhoni_trending_twitter_md" platform="highweb"/></link> महेन्द्र सिंह धोनी का <link type="page"><caption> विवाह 2010 में</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2010/07/100703_dhoni_engage_psa" platform="highweb"/></link> साक्षी रावत से हुआ.

2015 फरवरी में धोनी की बेटी ज़ीवा का जन्म हुआ. विश्व कप के बाद कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब धोनी अपनी बेटी को देख पाएँगे.

शिखर धवन

29 वर्ष के शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की है. उनकी दो बेटियां है.

धवन आयशा से फ़ेसबुक पर ही मिले थे. धवन कभी-कभी अपने परिवार की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हैं.

धवन विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ रहे. उन्होंने आठ मैचों में 412 रन बनाए.

अजिंक्य रहाणे
इमेज कैप्शन, अजिंक्य रहाणे भी शादीशुदा हैं.

अजिंक्य रहाणे ने 2014 में राधिका धोपावकर से शादी की थी.

दाएं हाथ के बल्लबाज़ रहाणे टी-20 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ख़ेल चुके हैं.

रविचंद्रन अश्विन
इमेज कैप्शन, 2012 की इस तस्वीर में अश्विन अपनी पत्नी प्रीति नारायणन के साथ.

भारतीय फिरकी गेंदबाज़ आर अश्विन भी शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी हैं प्रीति नारायणन.

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं.

मोहम्मद शामी
इमेज कैप्शन, अक्तूबर 2014 में अजमेर शरीफ में अपनी पत्नी के साथ मोहम्मद शामी

विश्व कप में जाने से पहले 2014 जून में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की शादी हुई.

कोलकाता में रहने वाले शमी की शादी मॉडल हसीन जहान से हुई. शामी उस वक्त 24 वर्ष के थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबु</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>क और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>