कोई विकास के एजेंडे से नहीं भटका सकता: शाह

धर्मांतरण, विकास, बीजेपी
प्रकाशित

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कोई भी केंद्र की एनडीए सरकार को विकास के एजेंडे से नहीं भटका सकता.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार धर्मांतरण पर उठे विवादों के बीच चेन्नई में अमित शाह ने पत्रकारों से कहा, "भाजपा ने धर्मांतरण के मुद्दे पर अपना रुख़ साफ़ कर दिया है. और कोई भी, पार्टी (सरकार) को उसके विकास के एजेंडे से नहीं भटका सकेगा."

अमित शाह ने कहा, "जहाँ तक धर्मांतरण की बात है, संसद में वेंकैया नायडू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जबरन धर्मांतरण के ख़िलाफ़ सरकार क़ानून बनाने के लिए तैयार है."

वलसाड में धर्मांतरण

धर्मांतरण, विकास, बीजेपी

एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी जबरन धर्मांतरण के ख़िलाफ़ क़ानून बनाने की पैरवी की थी.

इसके बाद शनिवार को गुजरात के वलसाड में 100 ईसाइयों का धर्मांतरण करने की बात सामने आई.

धर्मांतरण, विकास, बीजेपी

विपक्षी पार्टियां सरकार को "घर वापसी" के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. राज्यसभा में इस मुद्दे पर पिछले पूरे हफ्ते हंगामा होता रहा. विपक्ष प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़ा रहा और इस दौरान कोई कामकाज नहीं हो सका.

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर रविवार को लिखा, "आरएसएस जबरन या लालच देकर होने वाले धर्मांतरण के ख़िलाफ़ क़ानून चाहता है. क्या वो सचमुच ऐसा चाहते हैं? क्या वो घर वापसी को धर्मांतरण मानेंगे?"

धर्मांतरण, विकास, बीजेपी

वलसाड़ से पहले आगरा में भी हिंदू संगठनों ने लोगों का धर्मांतरण करने की कोशिश की थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>