झारखंडः दुष्कर्म के 'अभियुक्त' की हत्या

प्रकाशित

झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला ज़िले में अगवा की गई एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के 'अभियुक्त' को मार दिए जाने का मामला सामने आया है.

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता अनुराग गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया है कि दुष्कर्म के 'अभियुक्त' की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

मारे गए इस युवक का नाम राजू गोप बताया गया है. गुमला पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.

पुलिस का दावा है कि जनक्रांति पार्टी के सुप्रीमो मंगल नागेशिया ने इस घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक चरकाटांगर गांव की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को स्थानीय गुमला थाना में एफआईआर लिखी गई थी.

इनमें अपहरण, दुष्कर्म, हत्या के साथ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज़ 2012 पोस्को की धाराएं लगाई गई थीं.

बच्ची का शव एक नदी से बरामद होने के बाद इस घटना के ख़िलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को गुमला-सिमडेगा मार्ग को जाम कर दिया था.

इस बीच गुमला के पुलिस उपाधीक्षक दीपक पांडे ने बताया है कि मंगल नागेशिया पहले माओवादी संगठन में शामिल थे.

माओवादी संगठन से अलग होकर अब उन्होंने निजी तौर पर अलग से हथियारबंद जनक्रांति पार्टी नामक संगठन बना रखा है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें यहां <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>