तस्वीरों में देखेंः कश्मीर में 28 साल का सबसे सर्द दिन

प्रकाशित

श्रीनगर और उसके आसपास इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है कि नलों का पानी जम गया है.

कश्मीर
इमेज कैप्शन, मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में सर्दी का 28 साल का रिकॉर्ड टूटा है.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, गुरुवार को यहां का तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, इससे पहले 7 दिसम्बर, 1990 में न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सबसे सर्द दिन के रूप में दर्ज़ हुआ था.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, 1990 का रिकॉर्ड 31 दिसम्बर, 2007 के तापमान ने तोड़ा, जब श्रीनगर का तापमान माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, सुबह के समय श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी के नल, झील-तालाब और अन्य पानी के स्रोत पानी से बर्फ़ का रूप ले चुके थे.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, पहलगाम में माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियम, गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री सेल्सियस, लेह में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, आगे जाने के लिए लोग डल झील पर जमी बर्फ़ की परत हटाकर रास्ता बना रहे हैं.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, नौका चलाने वाले सुबह के समय बाहर नहीं निकल रहे. उनका कहना है कि नदी में जमने वाली बर्फ़ की परत से नौका को नुकसान पहुंच सकता है.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, कश्मीर इस समय 'चिल्लई कलां' की पकड़ में हैं. कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि होती है जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है. इस मौसम में बर्फ़बारी होती और तापमान और भी नीचे जाने की संभावना बनी रहती है.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा लेकिन इसके बाद भी कश्मीर में सर्द हवाएं और तूफान आते रहते हैं.
कश्मीर
इमेज कैप्शन, 40 दिन के चिल्लई कलां की अवधि के बाद 20 दिन का चिल्लई खुर्द (स्मॉल कॉल्ड) और 10 दिन का चिल्लई बच्चा (बेबी कॉल्ड) होता है. ये सभी सर्द मौसम के प्रकार हैं.