'नयनतारा का नेकलेस' में क्या है ख़ास?

प्रकाशित

कुछ महीने पहले राधिका आप्टे की शॉर्ट फ़िल्म 'अहिल्या' आई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था.

इसी कड़ी में एक और फ़िल्म सामने आई है.

फ़िल्म का नाम है 'नयनतारा का नेकलेस'. इसमें कोंकणा सेन और तिलोतमा शोम मुख्य भूमिका में हैं.

20 मिनट की इस फ़िल्म में बड़े शहरों के लोगों में बढ़ रही असुरक्षा और उनका अपने स्टेटस को बढ़ा-चढ़ाकर दिखावे के साथ पेश करना दिखाया गया है.

जयदीप के निर्देशन में बनी शॉर्ट फ़िल्म 'नयनतारा का नेकलेस' के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी सराहा था.

फ़िल्म 'तलवार' का दृश्य

कोंकणा सेन शर्मा, तिलोतमा शोमे, गुलशन देवैया की अभिनीत इस फ़िल्म को पिछले हफ्ते ऑनलाइन रिलीज़ कर दिया गया है.

फिल्म की कहानी एक ही बिल्डिंग में रहने वाली दो सहेलियों की है जो एक दूसरे से एकदम जुदा हैं.

जहां एक तरफ कोंकणा का किरदार एक मॉर्डन घराने की महिला का दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ़ तिलोतमा एक मध्यम वर्ग की महिला का किरदार निभा रही हैं जिसका सारा ध्यान अपने परिवार की देख-रेख में रहता है.

अलग-अलग दुनिया की इन सहेलियों के जीवन के खालीपन को दिखाने वाली इस फ़िल्म के निर्माता सीग्राम्स हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>