अक्षय ने छिड़का करण के जले पर नमक

    • Author, सुप्रिया सोगले
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

बॉम्बे वेलवेट के फ़्लॉप होने का अफ़सोस फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों को है पर इसका ज़िक्र आज किया बॉम्बे वेलवेट में विलेन बने करण जौहर ने.

अपने नए दोस्त अनुराग कश्यप की दोस्ती के लिए निर्देशक से विलेन बने करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के तले आने वाली अगली फ़िल्म "ब्रदर्स" के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे.

उन्होंने बॉम्बे वेलवेट से जुड़ा दुःख बाँटा और इस दौरान 'ब्रदर्स' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता अक्षय कुमार भी वहां मौजूद थे.

करण जौहर की अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ये पहली फ़िल्म है.

अक्षय-करण की जोड़ी

करण जौहर के टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' के दौरान मेहमान बन कर आए अक्षय ने करण से कहा था, "मैं इतनी थोक के भाव फ़िल्में इसलिए करता हूं क्योंकि तुम्हारे जैसे बड़े बैनरों से मैं जुड़ा नही हूं."

अब अक्षय और करण अभीनेता-निर्माता की जोड़ी के तौर पर 'ब्रदर्स' में साथ नज़र आने वाले हैं और इसी फ़िल्म के ट्रेलर लांच के लिए ये प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से यह सवाल पूछा कि मसाला फ़िल्मों से अलग बनने वाली कंटेट फ़िल्मों को सहयोग देने के लिए क्या अभिनेताओं को अपनी फीस कम करनी चाहिए ?

तो अक्षय ने इसपर एक रास्ता सुझाया, " बड़े अभिनेताओं को ऐसी फ़िल्मो का निर्माता बन जाना चाहिए फिर वो फीस लेंगे ही नहीं"

अक्षय की इस टिपण्णी पर करण जौहर ने टिप्पणी की "और निर्माताओ को अभिनेता बन जाना चाहिए ?"

बॉम्बे वेलवेट का किस्सा

अपने मज़ाकिया स्वाभाव के लिए मशहूर अक्षय ने तुरंत बॉम्बे वेलवेट पर तंज कसते हुए कहा "आज वेलवेट के कपड़े पहनकर आए हो तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम एक्टर नहीं हो."

अक्षय के इस मज़ाक पर करण जोहर मुँह छिपाते दिखे और कहा "क्यों जले पर नमक छिड़क रहे हो ?"

हालांकि बॉम्बे वेलवेट के लिए करण जौहर की एक्टिंग को समीक्षकों ने सराहा लेकिन कमाई के मामले में इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)