मणिपुर ग्राउंड रिपोर्ट: सीआरपीएफ़ फ़ायरिंग में मौत के बाद उठ रहे हैं ये सवाल

वीडियो कैप्शन, मणिपुर: सीआरपीएफ़ की गोली से एक शख़्स की मौत और उठते सवाल
मणिपुर ग्राउंड रिपोर्ट: सीआरपीएफ़ फ़ायरिंग में मौत के बाद उठ रहे हैं ये सवाल

मणिपुर में कुछ ही दिन पहले एक गांव में एक घर में हुए धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई. उसी दिन गुस्साए स्थानीय लोगों की एक बड़ी भीड़ ने पास ही में स्थित सीआरपीएफ़ कैंप में घुस कर हिंसा की.

इसी हिंसा के दौरान सीआरपीएफ ने फायरिंग की जिसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई और क़रीब तीस लोग घायल हुए.

बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव और वीडियो जर्नलिस्ट देवाशीष कुमार एक ऐसे पिता से मिले जिनके बेटे की मौत सीआरपीएफ़ की फ़ायरिंग में हो गई. देखिए मणिपुर से उनकी ये ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)