पानीपत की जंग जिसने भारत में रखी मुग़ल शासन की नींव - विवेचना

वीडियो कैप्शन, पानीपत की जंग जिसने भारत में रखी मुग़ल शासन की नींव
पानीपत की जंग जिसने भारत में रखी मुग़ल शासन की नींव - विवेचना

भारत पर तैमूर के हमले के क़रीब 125 साल बाद उसकी छठी पीढ़ी के वंशज ज़हीरुद्दीन बाबर ने भी भारत पर हमले का अभियान शुरू किया था.

आज के दौर के उज़्बेकिस्तान में स्थित फ़रगना का अपना राज्य खो देने के बाद उसने काबुल में अपने-आप को स्थापित किया था.

वहाँ से उसने पंजाब पर कई हमले किए थे. बाबर ने अपने अभियान की शुरुआत 17 नवंबर, 1525 को सिंध के शहर हैदराबाद से की थी, जो अब पाकिस्तान में है.

विवेचना में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं पानीपत जंग की कहानी.

वीडियो एडिटर: मुकेश कुमार

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)