मज़दूरों को मिला 16 कैरेट का हीरा, इतनी है क़ीमत

वीडियो कैप्शन, मज़दूरों को मिला 16 कैरेट का हीरा
मज़दूरों को मिला 16 कैरेट का हीरा, इतनी है क़ीमत
प्रकाशित

मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में सात मज़दूरों की किस्मत एक हीरे ने बदल दी है.

ज़िले के सरकोहा गांव में इन्हें 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हरे रंग का हीरा मिला है.

इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है.

खदान जिस खेत में लगाई गई है उस खेत के मालिक अखिलेश पाल ने कहा कि वो लोग 2024 से उस जगह पर हीरा खोज रहे थे.

हीरे के सात मालिक हैं. ये लोग पैसे इक्कठा करके अलग-अलग समय पर हीरे की खोज में जुटे रहे थे.

हीरे को शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है.

नीलामी के बाद रॉयल्टी काटकर बाकी रकम सातों साझेदारों में बांटी जाएगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.