क्रिकेटर वसीम अकरम के हज का वीडियो वायरल क्यों हो रहा है?

वीडियो कैप्शन, वायरल वीडियो में वसीम अकरम मीना में शैतान को कंकड़ मारते हुए नज़र आ रहे हैं.
क्रिकेटर वसीम अकरम के हज का वीडियो वायरल क्यों हो रहा है?
प्रकाशित

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'सुल्तान ऑफ़ स्विंग' के नाम से मशहूर वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वसीम अकरम मीना में शैतान को कंकड़ मार रहे हैं.

यह हज का एक अहम रुक्न (अनिवार्य और बुनियादी हिस्सा) है जिसे 'रमी' कहा जाता है.

लेकिन वसीम अकरम ने शैतान को कंकड़ मारने का जो तरीका अपनाया, वह साधारण नहीं था. उन्होंने यह काम अपने बॉलिंग एक्शन के साथ किया.

वीडियो: रशीद शकूर

आवाज़: दिलनवाज़ पाशा

एडिट: सदफ़ ख़ान

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)