वेनेज़ुएला: इमारत के मलबे से कुछ यूं बचाया गया पपी
वेनेज़ुएला: इमारत के मलबे से कुछ यूं बचाया गया पपी
प्रकाशित
वेनेज़ुएला में कुछ ही सेकेंड्स के अंतराल पर आए भूकंप के दो झटकों से भारी तबाही हुई है.
बचावकर्मी लगातार लोगों को मलबों से निकालने में लगे हुए हैं. इसी रेस्क्यू प्रक्रिया के बीच बचावकर्मियों ने एक पपी को रेस्क्यू किया है.
अधिकारियों ने कम से कम 1943 लोगों की मौत की पुष्टि की है और 10 हज़ार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
वेनेज़ुएला की सरकार के मुताबिक़ शुरुआती दो दिनों में 5380 लोगों को बचाया गया है.
आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 25 हज़ार से ज़्यादा फ़ायरफ़ाइटर, बचावकर्मी, पुलिस अधिकारी, सैनिक और सक्रिय ब्रिगेड सदस्य जुटे हुए हैं.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद की कोशिशें तेज़ हो गई हैं. दुनिया भर से दर्जनों बचाव दल वेनेज़ुएला पहुंच चुके हैं या जल्द ही पहुंचने वाले हैं.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)



